अन्नपूर्णा भंडार Status Check Application ID डालो और 2 मिनट में जानो Approved हुआ या नहीं

अन्नपूर्णा भंडार Application Status Check 2026 आवेदन Approved है या Pending? ऐसे देखो

Annapurna Bhandar Application Status Check 2026 ” Apply तो कर दिया अब सो नहीं पा रहीं? यार, यह feeling हर उस महिला को समझ आती है जिसने form submit किया है और अब हर रोज़ सोच रही है: “कहीं reject तो नहीं हो गया? पैसे आएंगे भी या नहीं?”

Good news यह है कि status online check होती है। Reference number हो, Aadhaar हो, या registered mobile तीनों से देख सकते हो। इस article में वो सब बताऊँगा जो portal पर दिखेगा, हर status का क्या मतलब है, और अगर “Rejected” दिखे तो घबराने की ज़रूरत नहीं क्योंकि उसका भी solution है।

Annapurna Bhandar Status Check से पहले यह 3 चीज़ें तैयार रखो

Portal पर जाने से पहले इनमें से कोई एक detail हाथ के पास रखो:

  • Application Reference Number: Submit करते वक्त screen पर आया था। Screenshot लिया था? अच्छा है। नहीं लिया? फिर Aadhaar use करो।
  • Aadhaar Number: 12-digit number — यह सबसे reliable option है।
  • Registered Mobile Number: जो Aadhaar से linked है और OTP के लिए use किया था।
  • Swasthya Sathi Card Number: यह भी option है अगर बाकी कुछ available नहीं।

Annapurna Bhandar Status Check करो Step by Step

Annapurna Bhandar Yojana Online Apply 2026 Annapurna Bhandar Application Status Check 2026
Annapurna Bhandar Yojana Online Apply 2026
  1. Browser में socialsecurity.wb.gov.in open करो। URL में “.gov.in” confirm करो।
  2. Homepage पर Track Application या “Application Status” का option देखो।
  3. अपना Application ID, Aadhaar number, या registered mobile number enter करो — जो available हो।
  4. “Search” या “Track” button click करो।
  5. Screen पर तुम्हारा current status दिखेगा।

Mobile पर Chrome browser use करो। Internet slow हो तो एक बार try करो, page refresh मत करते रहो।

Annapurna Bhandar Status में क्या-क्या दिखेग और उसका मतलब क्या है?

Portal पर जो भी दिखे, उसे ठीक से समझना ज़रूरी है। बहुत लोग “Pending” देखकर घबरा जाते हैं — पर यह normal है।

“Pending” दिख रहा है घबराने की ज़रूरत नहीं

यह सबसे common status है जो लोग देखते हैं और immediately WhatsApp groups में पोस्ट करते हैं: “मेरा pending दिख रहा है, क्या हुआ?” अरे, कुछ नहीं हुआ। Pending का मतलब है application queue में है, verification चल रही है।

BDO officers हजारों applications एक साथ process कर रहे हैं। Physically verify करना होता है। इसमें 1 से 3 हफ्ते normal है। 2 हफ्ते बाद भी “Pending” दिखे तो helpline call करो।

“Rejected” दिखा अब क्या?

यह देखकर दिल थोड़ा डूबता है, सच है। पर rejection final नहीं होता — correction हो सकती है। Rejection के most common reasons ये हैं:

Rejection ReasonSolution
नाम Aadhaar से match नहीं कियाBDO office जाओ, correct details के साथ fresh application
Voter list में नाम active नहीं थाVoter list correction कराओ, फिर re-apply
Bank IFSC code गलत थाCorrection form BDO office से
Document blurry या incomplete थाClear documents के साथ re-apply
Eligibility criteria miss: income tax, govt jobEligible नहीं हो — इस योजना के लिए apply नहीं हो सकते

Rejection के बाद क्या करें? सीधे अपने नज़दीकी BDO office (rural) या SDO office (urban) जाओ। बोलो application reject हुई है, reason जाननी है और correction करनी है। वो guide करेंगे।

“Annapurna Bhandar Payment Failed” आया यह serious है

यह situation तब आती है जब application approved हो जाती है लेकिन bank में पैसे नहीं पहुँचते। इसके दो reasons हैं जो 90% cases में होते हैं:

  1. NPCI Mapping नहीं हुई: Bank account government के DBT system से connected नहीं है।
  2. Aadhaar Seeding नहीं हुई: Aadhaar और bank account properly linked नहीं हैं।

Solution: अभी bank branch जाओ। Counter पर बोलो: “Aadhaar DBT seeding और NPCI mapping चाहिए।” Aadhaar card और passbook साथ ले जाओ। 10-15 minutes का काम है, free है।

Annapurna Bhandar पहली payment कब आएगी?

Annapurna Bhandar Payment Date

Official announcement के according: पहली installment 3 जून 2026 को credit होगी — existing Lakshmir Bhandar beneficiaries के लिए जिनका migration हुआ है। नए applicants को approval के बाद अगले payment cycle में मिलेगी।

Bank में credit हो जाए तो SMS notification आएगी: “ANNAPURNA DBT” या similar text। Mobile banking alerts on रखो।

Annapurna Bhandar Helpline Numbers किसी से बात करनी हो तो

Portal पर status नहीं मिल रहा, कुछ समझ नहीं आ रहा — तो directly call करो:

HelplineNumberTiming
Annapurna Bhandar Helpline1800-345-5555 (Toll Free)Monday to Friday, 10am to 5pm
Duare Sarkar Helpline033-22143526Monday to Friday, 10am to 5pm
Email (non-urgent)duaresarkar@gmail.comWorking days

Call करने से पहले Aadhaar number और Application Reference Number हाथ के पास रखो — helpline पर यही माँगते हैं।

Lakshmir Bhandar की beneficiary हो status कैसे देखें?

अगर तुम existing Lakshmir Bhandar beneficiary हो और fresh apply नहीं किया, तो migration status देखने के लिए same portal use करो: socialsecurity.wb.gov.in पर Aadhaar number से search करो। “Migrated” या “Active” दिखेगा तो सब ठीक है।

अगर नाम नहीं मिल रहा या status “Inactive” दिख रहा है — तो BDO office जाकर check कराओ। SIR-2026 voter list exercise में नाम तो नहीं हटा यह confirm करो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Reference number भूल गई — status कैसे check करें?

Aadhaar number या registered mobile number use करो। दोनों से status देख सकते हो — Reference number ज़रूरी नहीं।

Status “Under Verification” है, 2 हफ्ते हो गए — क्या करूँ?

Helpline 1800-345-5555 पर call करो। Aadhaar number और Application ID बताओ। वो current status confirm करेंगे।

Portal पर name search किया लेकिन कुछ नहीं आया?

दो reasons हो सकते हैं: application abhi system में update नहीं हुई (24-48 hours लगते हैं submit के बाद), या search में spelling गलत है। Aadhaar number से try करो — name spelling की issue नहीं होगी।

Mobile पर portal नहीं खुल रहा?

Chrome browser use करो। अगर fir bhi issue है: Settings > Apps > Chrome > Clear Cache > फिर try करो। या किसी और के phone पर check करो।

2 thoughts on “अन्नपूर्णा भंडार Status Check Application ID डालो और 2 मिनट में जानो Approved हुआ या नहीं”

Leave a Comment